Stock Market Update: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंकों यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85,524.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 ने हल्की बढ़त दिखाई और 4.75 अंकों (0.02 प्रतिशत) की तेजी के साथ 26,177.15 पर कारोबार समाप्त किया।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 638 अंकों से अधिक चढ़कर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने भी करीब 206 अंकों की मजबूत छलांग लगाई थी।

सीमित शेयरों में ही दिखी खरीदारी
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से केवल 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हो सके, जबकि 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 50 की बात करें तो इसमें 24 शेयर हरे निशान में रहे और 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
इंफोसिस पर दबाव, आईटीसी बना टॉप गेनर
आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के दिग्गज इंफोसिस के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, एफएमसीजी कंपनी आईटीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.27 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और सेंसेक्स का टॉप गेनर बना।
बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयर
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स पीवी, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीईएल के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
इन शेयरों में दिखी कमजोरी
दूसरी ओर भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...