Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty की बिगड़ी चाल, स्टॉक्स में हलचल

December 26, 2025

Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty की बिगड़ी चाल, स्टॉक्स में हलचल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार, 26 दिसंबर के कारोबारी सत्र की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की। सप्ताह के अंतिम ट्रेडिंग डे पर निवेशकों की सतर्कता का असर प्रमुख सूचकांकों पर दिखा और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही शुरुआती कारोबार में लाल निशान में नजर आए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 183 अंकों की गिरावट के साथ 85,225 के आसपास खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 लगभग 21 अंक फिसलकर 26,121 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती उतार–चढ़ाव के बाद सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स में गिरावट कुछ कम हुई और यह लगभग 44 अंक टूटकर 85,363 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी हल्की कमजोरी के साथ 26,133 के आसपास ट्रेड करता रहा।

इन शेयरों में दिखी हलचल

शुरुआती कारोबार में टाइटन, पावरग्रिड, ट्रेंट और एनटीपीसी जैसे शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इटरनल, सन फार्मा और टाटा स्टील जैसे स्टॉक्स दबाव में रहे।

पिछले सत्र का हाल

इससे पहले बुधवार, 24 दिसंबर को भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स करीब 116 अंक टूटकर 85,408 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 लगभग 35 अंक फिसलकर 26,142 पर क्लोज हुआ था।

ये भी पढ़ें: Toronto में दिन दिहाड़े गोलीबारी, 20 वर्षीय भारतीय छात्र Shivank Avasthi की मौत

बुधवार के सत्र में ट्रेंट, मारुति, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस ने बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं इंडिगो, सन फार्मा, रिलायंस, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी, एफएमसीजी, बैंक, ऑटो और निफ्टी 100 इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली थी, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में सीमित तेजी दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर बीएसई के 30 शेयरों में से 14 हरे निशान में और 16 लाल निशान में बंद हुए थे। बाजार की मौजूदा चाल से साफ है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक संकेतों और घरेलू फैक्टर्स को लेकर सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें