Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलेजुले रुख के बीच शेयर बाजारों में गिरावट,जानें Sensex और Nifty के हाल

June 4, 2024

लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलेजुले रुख के बीच शेयर बाजारों में गिरावट,जानें Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना में मिलाजुला रुख रहने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी मुनाफावसूली के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,715.78 अंक गिरकर 74,753 अंक पर आ गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 539.1 अंक फिसलकर 22,724.80 अंक पर रहा शुरुआती सौदों के बाद सेंसेक्स 2,623.91 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,844.36 अंक पर और निफ्टी 617.45 अंकों की गिरावट के साथ 22,646.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

केवल सन फार्मा और नेस्ले के शेयरों में तेजी आई। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना पर टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग 350 में से 200 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) 120 सीटों पर आगे है।

शियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.83 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें