Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में गवाया लाभ, सेंसेक्स, निफ्टी में दर्ज किया गया भारी नुक्सान 

August 23, 2023

शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में गवाया लाभ, सेंसेक्स, निफ्टी में दर्ज किया गया भारी नुक्सान 
मुंबई: वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। हालांकि, विदेशी कोषों की सतत निकासी की वजह से शेयर बाजारों ने बाद में अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.07 अंक की बढ़त के साथ 65,436.10 पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 53.75 अंक की बढ़त के साथ 19,450.20 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 76.55 अंक के नुकसान से 65,143.48 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 20.10 अंक टूटकर 19,376.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी लाभ में थे।
वहीं जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.16 डॉलर प्रति बैरल के •ााव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 495.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें