Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

February 16, 2023

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही।इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 379.15 अंक चढक़र 61,654.24 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 108.25 अंक बढक़र 18,124.10 पर था। टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी कंपनियां हरे रंग में कारोबार कर रही थीं।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 432.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।जापान, चीन और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत चढक़र 85.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें