Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन भी दिखी तेजी, Nifty  के अंक बढक़र 19,914.95 पर पहुंचे 

September 11, 2023

शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन भी दिखी तेजी, Nifty  के अंक बढक़र 19,914.95 पर पहुंचे 
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 293.7 अंक चढक़र 66,892.61 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 95 अंक बढक़र 19,914.95 पर रहा।
सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, विप्रो, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। वहीं इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 224.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें