Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

November 28, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Stock Markets Rise : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 95 अंक की बढ़त के साथ 80,329.08 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 48.15 अंक चढक़र 24,323.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

Stock Markets Rise

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें