Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजारों के शुरूआती कारोबार में तेजी, जैनी क्या है Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 292.29 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,980.74 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 54.55 अंक या 0.22 प्रतिशत चढक़र 25,069.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 सोमवार को फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,905.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

Exit mobile version