Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

October 15, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.39 अंक चढक़र 82,300.44 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 84.1 अंक की बढ़त के साथ 25,212.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर फायदे में रहे।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) के शेयर में सोमवार को 10.51 प्रतिशत की तेजी आई। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,731.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,278.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें