Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई तेजी, Sensex 232 अंक से चढ़ा 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 232.43 अंक चढक़र 65,229.03 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 71.85 अंक बढक़र 19,377.90 पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई।  दूसरी ओर भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत गिरकर 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,393.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 110.09 अंक या 0.17 प्रतिशत चढक़र 64,996.60 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 40.25 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 19,306.05 पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
Exit mobile version