Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Reliance Industries, IT शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में तेजी

April 21, 2023

शुरुआती कारोबार में Reliance Industries, IT शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134 अंक चढक़र 59,766.37 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 36.4 अंक बढक़र 17,660.85 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त हुई। इसके अलावा कोटक मंहिद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, विप्रो, इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक मंहिद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट हुई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 64.55 अंक या 0.11 प्रतिशत चढक़र 59,632.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5.70 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,624.45 पर बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत गिरकर 81.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,169.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: गायक मासूम शर्मा को दूसरा नोटिस देगा महिला आयोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें