Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

September 20, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी तेजी,जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 439.75 अंक चढक़र 83,624.55 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 132.05 अंक की बढ़त के साथ 25,547.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एनटीपीसी, टाइटन, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें