Site icon Dainik Savera Times

Strides Pharma को दूसरी तिमाही में 149 करोड़ रुपये का हुआ घाटा 

नई दिल्ली:  स्ट्राइड्स फार्मा साइंस को 30 सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 149 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। दवा कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान हालांकि उसकी कुल आय बढक़र 1,035 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 920 करोड़ रुपये थी।
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से उड़ानें शुरू
Exit mobile version