Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

June 11, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

Strong Rise in Stock Market: मुंबई: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर बढ़े आशावाद के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ उभरे। बीएसई सेंसेक्स ने 118 अंक से अधिक की तेजी दर्ज करते हुए 82,500 के स्तर को पार किया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,100 के पार पहुंच गया।

Strong Rise in Stock Market
Strong Rise in Stock Market

-ये शेयर मामूली दबाव में रहे

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयरों में खासा उछाल देखा गया। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर मामूली दबाव में रहे।

एशियाई बाजारों में भी दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करते नजर आए। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को मजबूत बंद हुए थे, जिसने निवेशकों के मनोबल को और बढ़ावा दिया।

-ब्रेंट क्रूड के दामों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड का दाम थोड़ा नीचे आया लेकिन 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास स्थिर बना हुआ है। घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की मजबूत खरीदारी का रुझान भी जारी रहा, जिन्होंने मंगलवार को करीब 2,300 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों से निवेशकों में सकारात्मक भावना बनी हुई है, जो आने वाले समय में बाजार में और तेजी लाने का कारण बन सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें