Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stock Market Update: शेयर बाजार में मजबूती से हुई शुरुआत: जानें सेक्स-निफ्टी के हाल

March 16, 2026

Stock Market Update: शेयर बाजार में मजबूती से हुई शुरुआत: जानें सेक्स-निफ्टी के हाल

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 16 मार्च को सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की। सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुलने के बाद तेजी पकड़ने में सफल रहे। बीएसई सेंसेक्स 148 अंक की गिरावट के साथ 74,415.79 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 23,116.10 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लगभग 9:20 बजे तक सेंसेक्स 58 अंक की तेजी के साथ 74,622 अंक पर और निफ्टी 26 अंक उछलकर 23,177 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Stock Market Today
Stock Market Today

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट में इस दौरान आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एनटीपीसी और सनफॉर्मा सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

शुक्रवार का बाजार प्रदर्शन

पिछले कारोबारी दिन, 13 मार्च को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1,470 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 488 अंक फिसलकर 23,151.10 पर बंद हुआ। उस दिन बीएसई बास्केट में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलिवर और भारती एयरटेल ही हरे निशान पर रहे।

ये भी पढ़ें:

सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के अधिकांश शेयर शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे, जिससे बाजार की स्थिति में चिंता का माहौल बना था।

विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में यह तेजी निवेशकों के मनोबल के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें