Site icon Dainik Savera Times

मौजूदा रबी बुआई सत्र की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब में पर्याप्त यूरिया भंडार: NFL

नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाली उर्वरक कंपनी एनएफएल ने शनिवार को कहा कि मौजूदा रबी बुआई सत्र की मांग को पूरा करने के लिए पंजाब में यूरिया का पर्याप्त भंडार है। कंपनी ने किसानों को सलाह दी कि वे बेवजह उर्वरक का भंडार न करें। एनएफएल ने एक बयान में कहा, रबी सत्र के लिए पंजाब में पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

रबी सत्र के लिए पंजाब में यूरिया की मांग को पूरा करने के लिए उर्वरक कंपनियां नियमित रूप से आपूíत कर रही हैं। एनएफएल ने कहा, पंजाब को एक अक्टूबर से कुल आवशय़कता के मुकाबले पर्याप्त मात्र में आपूर्ति की जा चुकी है। यह मात्र एक लाख टन से अधिक है।

कंपनी ने कहा कि उर्वरक कंपनियां पंजाब में 60 प्रतिशत यूरिया मार्कफेड के माध्यम से और 40 प्रतिशत निजी डीलरों के माध्यम से आपूर्ति कर रही हैं। एनएफएल ने कहा कि कंपनी ने किसानों को अफवाहों के आधार पर भंडार जमा न करने की सलाह दी है, क्योंकि रबी सत्र के लिए देश में यूरिया की पर्याप्त मात्र है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

Exit mobile version