Site icon Dainik Savera Times

Sukanya Samriddhi Yojana: अब हर बेटी को मिलेंगे 23 लाख रुपये, जानिए पूरी स्कीम की डिटेल्स

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित बचत को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) की शुरुआत की थी। यह योजना विशेष रूप से 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए बनाई गई है। SSY अपने उच्च ब्याज दर और सुरक्षित निवेश विकल्प के लिए आज भी सबसे लोकप्रिय सरकारी योजनाओं में से एक है।

8.2% की ब्याज दर, किसी भी बचत योजना से ज्यादा

वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो देश की किसी भी अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम की तुलना में सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि यह योजना बेटियों के लिए दीर्घकालिक सुरक्षित निवेश के रूप में सबसे अधिक पसंद की जाती है।

कितना कर सकते हैं निवेश?

न्यूनतम वार्षिक जमा: ₹250
अधिकतम वार्षिक जमा: ₹1.5 लाख
निवेश की अवधि: 15 साल

खाता मैच्योरिटी: खाता खुलने के 21 साल बाद

अगर बेटी 18 साल की हो जाती है और उसकी शादी करनी हो, तो आप समय से पहले भी खाता बंद करा सकते हैं। उस स्थिति में पूरी राशि बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

खाते खोलने की शर्तें

एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के खाते खोले जा सकते हैं। यदि जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ है तो परिवार तीन या अधिक बेटियों के भी खाते खुलवा सकता है। खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 1 दिसंबर से LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव, जानिए कहाँ कितनी हुई कीमत

मैच्योरिटी पर 23 लाख रुपये कैसे मिलेंगे?

यदि आपकी बेटी की उम्र 1 साल है और आप इस वर्ष उसके नाम SSY खाता खुलवाते हैं, तो 15 साल तक हर साल ₹50,000 जमा करने पर खाता मैच्योरिटी तक लगभग ₹23,09,193 रुपये मिलेंगे। यह राशि जमा किए गए पैसे और 8.2% ब्याज की वजह से समय के साथ बढ़ती जाती है।

यह योजना क्यों है खास?

सरकार द्वारा समर्थित और पूरी तरह सुरक्षित
आयकर में छूट (धारा 80C के तहत)
बेटी की पढ़ाई और शादी दोनों के लिए आर्थिक सुरक्षा
उच्च ब्याज दर और दीर्घकालिक कॉम्पाउंडिंग का लाभ

Exit mobile version