Site icon Dainik Savera Times

Zomato के Electric Vehicles के लिए सन मोबिलिटी देगी बैटरी अदला-बदली की सुविधा

नई दिल्लीः इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा अवसंरचना एवं सेवा प्रदाता कंपनी सन मोबिलिटी ने खाद्य आपूर्ति की ऑनलाइन मंच जोमेटो को सेवाएं प्रदान करने के लिए उसके साथ एक साझेदारी की है। इस करार के तहत कंपनी अगले दो वर्ष तक जोमेटो को 50,000 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के बेड़े के लिए बैटरी अदला-बदली समाधानों की पेशकश करेगी और शुरुआत में इस बेड़े को राष्ट्रीय राजधानी में उतारा जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जोमेटो के मंच से जुड़े अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले साझेदारों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें अपने दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली के सुविधाजनक एवं किफायती समाधान मिल सकेंगे। सन मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनंत बड़जात्या ने एक बयान में कहा कि जोमेटो के साथ हुआ करार टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल परिवेश बनाने के कंपनी के लक्षय़ को पाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इससे कंपनी के कार्बन उत्सजर्न में बड़ी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें: इंटरव्यू में पूछी महिला की उम्र , Domino’s को देने पड़े 3 लाख, जानें पूरा मामला

Exit mobile version