Site icon Dainik Savera Times

Sundaram Home Finance का आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 20 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य

 

चेन्नई : सुंदरम फाइनैंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुंदरम होम फाइनैंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 फीसदी की वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य रखा है। चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी ने हैदराबाद के बेगमपेट में एक नया कार्यालय खोला है। इसके साथ उसकी कुल 6 शाखाएं हो गई हैं।

सुंदरम होम फाइनैंस के प्रबंध निदेशक लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आवास ऋण व्यवसाय के लिए काफी संभावनाएं हैं। राज्य का बुनियादी ढांचा रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में पिछले साल 400 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज दिया गया और हमें इस साल इस क्षेत्र से 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

_ये भी पढ़ें : भारत का सर्विस सेक्टर चमका, अप्रैल में PMI 58.8 के स्तर पर

Exit mobile version