Site icon Dainik Savera Times

Suzlon को 201.6 मैगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना का मिला आर्डर

नई दिल्ली : नवीकरणीय ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सुजलॉन को ओ2 पावर की इकाई टेक ग्रीन पावर इलेवन से 201.6 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का आर्डर मिला है। हालांकि कंपनी ने आर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। सुजलॉन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, आर्डर के तहत सुजलॉन समूह पावन टरबाइन (उपकरण) की आपूर्ति करेगा और निर्माण और उसे चालू करने समेत परियोजना को मुकम्मल करेगा। कंपनी परियोजना चालू करने के बाद संचालन और रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version