दोपहिया वाहन निर्माता ब्रांड सुजुकी मोटरसाइकिल्स ने अपनी थर्ड जेनरेशन हायाबुसा मोटरसाइकिल के लिए नई कलर सीरीज को लॉन्च किया है. रंगों की एक नई श्रृंखला शुरू की है, जो अब सेकंड जेनरेशन ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम से भी लैस है. इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 16,90,000 रुपये रखी गई है। सुजुकी हायाबुसा के बॉडी को अलग-अलग रंगों के साथ इसके फ्रंट एयर इंटेक्स के चारों ओर छोटे हिस्से, साइड काउलिंग और रियर सेक्शन को ड्यूल-टोन कलर स्कीम में पेश किया गया है. इसके साथ ही हायाबुसा अब 3 कलर ऑप्शन-मैटेलिक थंडर ग्रे/कैंडी डेयरिंग रेड, मैटेलिक मैट ब्लैक और ग्लास स्पार्कल ब्लैक और पर्ल विगोर ब्लू/पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट में बाजार में मौजूद है।
2023 सुजुकी हायाबूसा में एक 1340cc के इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 190bhp की पॉवर और 142 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें ब्रेंबो स्टाइलेमा सिस्टम के साथ 4-पिस्टन, ट्विन फ्रंट ब्रेक के साथ, 1-पिस्टन, सिंगल पिस्टन डिस्क ब्रेक देखने को मिलता है. इस मोटरसाइकिल में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...