Swaraj Tractors ने नए मॉडल पेश करने के लिए 200 करोड़ रुपये का किया निवेश
September 4, 2023
नई दिल्ली: महिंद्रा समूह की इकाई स्वराज ट्रैक्टर्स ने किसानों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए 40-50 एचपी श्रेणी में ट्रैक्टर की एक नई श्रृंखला विकसित करने में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी के अनुसार, ये नए वाहन अंतत? इस श्रेणी में उसके मौजूदा ट्रैक्टरों की जगह ले लेंगे।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) स्वराज डिविजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरीश चव्हाण ने कहा कि नए वाहन आधुनिक कृषि की मांग को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये नए वाहन कृषि जरूरतों को पूरी करने वाली गई तकनीकों से लैस हैं। चव्हाण ने कहा, ‘‘ हम भविष्य के लिए तैयार रहना चाहते हैं और यही कारण है कि हम नए ट्रैक्टर ला रहे हैं।
कंपनी के इन नए ट्रैक्टर में निवेश के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस परियोजना में करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नई ट्रैक्टर के शुरुआती संस्करण (42 एचपी) की कीमत 6.9 लाख रुपये है और टॉप-एंड मॉडल (50 एचपी) के लिए 9.95 लाख रुपये तक है।