Site icon Dainik Savera Times

स्विगी ने ‘अस्थायी’ कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए ‘अपना’ से हाथ मिलाया

नयी दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाने की आपूíत करने वाले मंच स्विगी ने अस्थायी या गिग कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए ‘अपना’ के साथ साझेदारी की है।अपना एक रोजगार एवं पेशेवर नेटर्विकंग कंपनी है। यह भर्ती स्विगी की तेज वाणिज्य सेवा – इंस्टामार्ट के लिए की जाएगी और इसके तहत 2023 में 10,000 अवसर पैदा होंगे।

इसके साथ ही कंपनी छोटे शहरों (टियर-2) में अपने आपूíत कार्यबल को मजबूत करने पर जोर दे रही है। ‘अपना’ ने बृहस्पतिवार को इस साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि कई संगठनों के लिए छोटे शहरों और कस्बों से भर्ती करना काफी कठिन होता है। भारत में यह समस्या खास तौर से देखने को मिलती है। अपना के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरमित पारिख ने कहा कि देश के दूरदराज के इलाकों में डिलिवरी भागीदारों के अवसर पैदा होने के साथ हमारा मकसद बड़ी संख्या में रोजगार के नए मौके तैयार करना है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नींबू का कमाल, खट्टा-रसीला फल देता है जबरदस्त फायदे

Exit mobile version