नयी दिल्ली: इजरायल स्थित एकीकृत संचार कंपनी टडीरान टेलीकॉम भारत में आईपी टेलीफोन बनाने के लिए सालाना एक करोड़ डॉलर (करीब 80 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।आईपी टेलीफोन कई संचार कार्यों का समर्थन करते हैं, जिसमें ऐप के माध्यम से कॉन्फ्रेंस कॉल शामिल हैं।
आमतौर पर इनका इस्तेमाल व्यावसायिक संगठनों में किया जाता है। कंपनी ने आईपी फोन बनाने के लिए डीसीएम श्रीराम के साथ साझेदारी की है। भारत में अपनी विनिर्माण योजना की घोषणा करते हुए टडीरान टेलीकॉम के सीईओ मोशे मिट्स ने एक कार्यक्रम में कहा कि कंपनी उत्पादन विस्तार के दूसरे चरण में हर साल निवेश बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना भारत में हर साल एक लाख आईपी टेलीफोन बनाने की है।
ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

