Site icon Dainik Savera Times

ताइवान की लैपटॉप विनिर्माता MSI ने Chennai Plant के साथ भारत में किया शुरू विनिर्माण

नई दिल्ली: ताइवान की लैपटॉप विनिर्माता कंपनी एमएसआई ने भारत में अपना विनिर्माण परिचालन शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। एमएसआई ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, दो लैपटॉप मॉडल एमएसआई मॉडर्न 14 और एमएसआई थिन 15 के स्थानीय रूप से विनिíमत संस्करण पेश करेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत एमएसआई के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन गया है और ब्रांड लगातार देश भर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की मांग लगातार बढ़ रही है। इसलिए एमएसआई वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले स्थानीय रूप से विनिíमत उपकरणों की पेशकश कर भारत के संपन्न प्रौद्योगिकी परिदृशय़ तंत्र में योगदान करने के लिए उत्साहित हैं।

भारत में विनिíमत थिन और मॉडर्न सीरीज के लैपटॉप क्रमश? 73,990 रुपये और 52,990 रुपये की शुरुआती खुदरा कीमतों पर उपलब्ध होंगे। एमएसआई इंडिया के एनबी महाप्रबंधक जॉन हंग ने कहा,भारत लंबे समय से एमएसआई के लिए एक प्रमुख केंद्र रहा है और देश में उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की बढ़ती मांग स्थानीय स्तर पर विनिर्माण शुरू करने के हमारे निर्णय का अभिन्न हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

Exit mobile version