Site icon Dainik Savera Times

SpiceJet की सेलेस्चल एविएशन के साथ निपटारे को लेकर बात जारी 

नई दिल्ली: किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट और विमानों को किराये पर मुहैया कराने वाली कंपनी सेलेस्चल एविएशन के बीच मामले का निपटारा करने को लेकर बातचीत आगे बढ़ चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को एनसीएलटी को दी गई। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने यह जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकार कर लिया गया। सेलेस्चल एविएशन र्सिवसेज लिमिटेड ने स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अर्जी एनसीएलटी में लगाई है। इसी अर्जी पर सुनवाई के दौरान यह प्रकरण सामने आया।
मामले की अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की गई है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सेलेस्चल एविएशन ने नौ विमानों के लिए 2.99 करोड़ डॉलर के भुगतान में चूक का दावा किया है। उसके पहले भी चार अन्य विमान प्रदाता कंपनियां स्पाइसजेट के खिलाफ अदालत का रुख कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट
Exit mobile version