नयी दिल्ली: केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंद्धी पीयूष गोयल ने कहा है कि 30 की शक्ति भारत को प्रेरित कर रही है – 30 वर्ष से कम उम्र की आबादी के प्रयासों के साथ 30 वर्षों से कम समय में अर्थव्यवस्था में 30 लाख करोड़ डॉलर जोड़ने का हमारा सपना है। गोयल ने आज द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के बहरीन चैप्टर को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निवेशकों के लिए वैश्विक रूप से एक उज्ज्वल स्थान है, जहां हमारा बाजार पूंजीकरण दो दिन पहले ही 4 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के साथ आत्मविश्वास और अद्वितीय, अदम्य आत्मविश्वास की भावना के साथ सहयोग कर रहा है, न कि अहंकार के साथ।
ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

