Site icon Dainik Savera Times

Tata Metallics का मुनाफा दूसरी तिमाही में तीन गुना होकर 44 करोड़ रुपए पर पहुंचा

 

नई दिल्ली : टाटा मैटालिक्स लिमिटेड का 30 सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तीन गुना होकर 44.16 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले जुलाई-सितंबर में कंपनी ने 14.29 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया कि खर्च घटने से उसका मुनाफा बढ़ा है। समीक्षाधीन अवधि में टाटा मैटालिक्स की कुल आय सालाना आधार पर 881.77 करोड़ रुपए से घटकर 758.05 करोड़ रुपए रह गई। जुलाई-सितंबर, 2023 में कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 861.64 करोड़ रुपए से घटकर 696.41 करोड़ रुपए रह गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी

Exit mobile version