Site icon Dainik Savera Times

Tata Motors ने दिया झटका, फरवरी से यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की कार खरीदने वालों के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने लोगों को झटका देते हुए अगले महीने यानि फरवरी से यात्री वाहनों के दाम में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 फरवरी से अपने सभी ICE (पेट्रोल-डीजल) से चलने वाले पैसेंजर वाहनों में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि, किस मॉडल की कीमत में कितना इजाफा किया गया है। कंपनी घरेलू बाजार में नेक्सॉन, हैरियर, सफारी और पंच जैसे विभिन्न मॉडलों की बिक्री करती है।

Exit mobile version