Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors के वाणिज्यिक वाहन अक्टूबर से तीन प्रतिशत तक महंगे 

September 19, 2023

Tata Motors के वाणिज्यिक वाहन अक्टूबर से तीन प्रतिशत तक महंगे 
नई दिल्ली:  टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होंगी। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह मूल्यवृद्धि पूर्व में उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए की जा रही है। यह कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी। कंपनी ने इसी साल एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें