Site icon Dainik Savera Times

Tata Motors ने कमर्शियल वाहनों के दाम 2.5% तक बढ़ाए, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (टीएमसीवी) ने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5% की बढ़ौतरी कर दी है और नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि इस बढ़ौतरी की वजह कमोडिटी की कीमतों में बढ़ौतरी होना और लागत का बढ़ना है।

ये बढ़ौतरी विभिन्न मॉडल पर विभिन्न होगी और 2.5 प्रतिशत तक सीमित होगी। इस बढ़ौतरी से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स भी उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने मध्य पूर्व संकट के चलते कच्चे माल और लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में इजाफा किया है।

इससे पहले, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) ने 12 जून को अपनी ईंधन (पैट्रोल, डीजल और सीएनजी) और इलैक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी।

Exit mobile version