Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

LNG भरने की व्यवस्था मजबूत करने के लिए टाटा मोटर्स की THINK Gas से साझेदारी

October 30, 2025

LNG भरने की व्यवस्था मजबूत करने के लिए टाटा मोटर्स की THINK Gas से साझेदारी

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने भारत में लंबी दूरी एवं भारी सामान ढोने वाले ट्रकों के लिए तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भरने की व्यवस्था को मजबूत करने के वास्ते शहरी गैस वितरण कंपनी थिंक गैस के साथ साझेदारी की है। टाटा मोटर्स ने कहा कि दोनों साझेदारों ने इस उद्देश्य के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं व्यवसाय प्रमुख (ट्रक) राजेश कौल ने कहा कि भारत टिकाऊ एवं कुशल माल ढुलाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में एलएनजी लंबी दूरी और भारी सामान ढोने वाले ट्रकों के लिए एक आकर्षक समाधान प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, ‘थिंक गैस के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य परिवेश को मजबूत करना, ईंधन भरने के बुनियादी ढांचे तक विश्वसनीय पहुंच सुनिश्चित करना और बेड़े के संचालकों को विश्वास के साथ एलएनजी अपनाने में सक्षम बनाना है।’

ये भी पढ़ें- VIDEO : ट्रंप के कड़ी चेतावनी के बाद ईरान तेल डिपो पर भीषण हवाई हमला… आसमान में फैला धुएं का गुबार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें