Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

S&P Global ने Tata Motors की रेटिंग में सुधार किया

April 26, 2023

S&P Global ने Tata Motors की रेटिंग में सुधार किया

नयी दिल्ली: रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने टाटा मोटर्स की आय में सुधार और कर्ज के बोझ को घटाने की कवायदों के चलते परिदृश्य को स्थिर मानते हुए कंपनी की रेटिंग में बदलाव किया है और इसे स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबी’ कर दिया गया है। इससे पहले टाटा मोटर्स को एजेंसी ने ‘बीबी-’ की रेटिंग दी थी। एसएंडपी रेटिंग्स के मुताबिक ‘बीबी’ श्रेणी निकट भविष्य में कम अस्थिरता को दर्शाती है।

हालांकि, इसमें कई मौजूदा अनिश्चितताओं के साथ प्रतिकूल व्यापार, वित्तीय और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने का जोखिम होता है। रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा कि भारत में टाटा मोटर्स की परिचालन परिस्थितियों विशेषकर उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (जेएलआर) की परिचालन परिस्थितियों में सुधार के चलते आने वाले 12 से 18 माह में कंपनी के लिए नकदी प्रवाह मजबूत होगा।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा, ‘‘इसलिए हमने टाटा मोटर्स और उसकी मूल अनुषंगी टीएमएल होल्डिंग्स के लिए दीर्घकालिक रेटिंग्स को ‘बीबी माइनस’ से सुधार कर ‘बीबी’ कर दिया है।’’ इसमें कहा गया कि स्थिर रेटिंग परिदृश्य का मतलब यह है कि टाटा मोटर्स का नकदी प्रवाह आने वाले 12-18 महीने में बेहतर होता जाएगा।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें