Site icon Dainik Savera Times

Tata Motors 12 वर्षों तक Srinagar, Jammu में 200 Electric बसों की आपूर्ति व संचालन करेगी

नई दिल्ली: व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स जम्मू-श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए श्रीनगर और जम्मू में 12 साल तक 200 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति व संचालन करेगी। टाटा मोटर्स की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने समूह की कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस (जेएंडके) प्राइवेट लिमिटेड के जरिए श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को अल्ट्रा ईवी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप की आपूर्ति की है। बयान में कहा गया, ‘‘इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, जम्मू-श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए 12 साल तक श्रीनगर में 100 इलेक्ट्रिक बसों और जम्मू में 100 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, रखरखाव तथा संचालन के बड़े ठेके के तहत की गई है।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

Exit mobile version