Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Motors की सितंबर में कुल घरेलू बिक्री 2% बढ़कर 80,633 इकाई पर पहुंची

October 2, 2023

Tata Motors की सितंबर में कुल घरेलू बिक्री 2% बढ़कर 80,633 इकाई पर पहुंची

 

नई दिल्ली: देश की प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 82,023 इकाई रही। कंपनी ने सितंबर 2022 में 80,633 इकाइयां बेची थीं। टाटा मोटर्स ने रविवार को शेयर बाजार को बताया कि कंपनी की यात्री वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन समेत) खंड में घरेलू बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर छह प्रतिशत गिरावट के साथ 44,809 इकाई रही।

सितंबर 2022 में यह 47,654 इकाई थी। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कुल बिक्री (अंतरराष्ट्रीय बाजार समेत) सितंबर में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढक़र 6,050 इकाई रही, जो पिछले साल सितंबर में 3,864 इकाई थी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेष चंद्रा ने कहा, ह्लचालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने 1,38,939 कारों और एसयूवी की तिमाही बिक्री दर्ज की।

कंपनी ने कहा कि सितंबर 2023 में उसकी कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 39,064 इकाई रही, जबकि सितंबर 2022 में यह 34,890 इकाई थी। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में छह प्रतिशत बढक़र 99,178 रही।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें