Site icon Dainik Savera Times

Tata Power-DDL ने ‘गजानन एस. काले’ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी किया नियुक्त

 

नयी दिल्ली: टाटा पावर-डीडीएल ने गजानन एस. काले को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। काले ने 19 अप्रैल को सीईओ का पद संभाल लिया था। टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा,

‘‘ मैं गजानन का टाटा पावर-डीडीएल के नए सीईओ के तौर पर स्वागत करता हूं। बिजली वितरण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले काले निश्चित तौर पर टाटा पावर-डीडीएल को कामयाबी की नई बुलंदियों पर ले जाएंगे।’’ टाटा पावर के अध्यक्ष (टी एंड डी) संजय बांगा ने कहा,‘गजानन वितरण क्षेत्र के अनुभवी पेशेवर हैं…

मुझे पूरा यकीन है कि उनके नेतृत्व में टाटा पावर-डीडीएल उद्योग जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेगी।’बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर-डीडीएल राष्ज़्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ज़्ली सरकार और टाटा पावर का संयुक्त उद्यम है।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

Exit mobile version