Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Power की इकाई 2030 तक 20 गीगावाट सौर क्षमता के लिए 75,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

September 18, 2024

Tata Power की इकाई 2030 तक 20 गीगावाट सौर क्षमता के लिए 75,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

नई दिल्ली: टाटा पावर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने 2030 तक 20 गीगावाट परिचालन क्षमता हासिल करने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। टीपीआरईएल के अध्यक्ष दीपेश नंदा ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि कंपनी पहले से ही पांच गीगावाट क्षमता का संचालन कर रही है तथा पांच गीगावाट निर्माण के चरण में है।

उन्होंने कहा, हमने 2030 तक इसे 20 गीगावाट परिचालन क्षमता तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि इस लक्षय़ को प्राप्त करने के लिए टीपीआरईएल ने 75,000 करोड़ रुपये के बढ़े हुए निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी संभवत निर्धारित समय से पहले ही इन लक्षय़ों को प्राप्त कर लेगी। नंदा ने कहा, ह्लहमने हाल ही में तिरुनेलवेली में 4.3 गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा शुरू की है, जो हमारी वृद्धि योजनाओं को और अधिक सहायता प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें