Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाटा स्टील के CEO Narendran IIT-Kharagpur के संचालन मंडल के चेयरपर्सन नियुक्त

August 30, 2023

टाटा स्टील के CEO Narendran IIT-Kharagpur के संचालन मंडल के चेयरपर्सन नियुक्त
 कोलकाता: टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर (आईआईटी-खड़गपुर) के संचालन मंडल का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक वी के तिवारी ने कहा कि तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र के दिग्गज नरेंद्रन समाज की जरूरतों को समझते हैं और वह जानते हैं कि एक तकनीकी संस्थान के साथ उद्योग-अकादमिक एकीकरण का व्यावहारिक प्रभाव क्या होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम आईआईटी-खड़गपुर के संचालन मंडल में नए चेयरपर्सन टी वी नरेंद्रन का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस संस्थान को भविष्य की आकांक्षाओं के लिए नया आकार देने में उनके सक्षम मार्गदर्शन, रचनात्मक विचारों और प्रोत्साहन से मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि नरेंद्रन के पास खनन और धातु उद्योग का 34 साल से अधिक का अनुभव है। वह एनआईटी-त्रिची से मैकेनिकल इंजीनियर और भारतीय प्रबंध संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम-कलकत्ता) से एमबीए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें