Site icon Dainik Savera Times

टाटा स्टील की ब्रिटिश संयंत्र के लिए धन जुटाने को लेकर सरकार से वार्ता अंतिम चरण में

 

लंदन : टाटा स्टील साऊथ वैल्थ में अपने पोर्ट टालबोट संयंत्र के लिए ब्रिटेन सरकार से लगभग 50 करोड़ पाऊंड की आर्थिक मदद पर सहमति बनाने के लिए सरकार के साथ अंतिम दौर की बातचीत कर रही है। भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी ब्रिटेन के सबसे बड़े इस्पात कारखानों के महत्वपूर्ण हरित परिवर्तन के संबंध में लंबे समय से चर्चा में रही है। इसमें देश के इस्पात उद्योग की हजारों नौकरियां शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्ष इस मामले में सहमति के करीब हैं। टाटा स्टील के प्रवक्ता ने कहा, बेहद चुनौतीपूर्ण कारोबारी परिस्थितियों के बीच टाटा स्टील ब्रिटेन में इस्पात विनिर्माण की निरंतरता और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लिए ब्रिटेन सरकार के साथ एक रूपरेखा पर चर्चा कर रही है, क्योंकि इसकी कई संपत्तियों की मियाद पूरी होने वाली है। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में हमारे व्यवसाय की वित्तीय रूप से सीमित स्थिति को देखते हुए कोई भी महत्वपूर्ण परिवर्तन केवल सरकारी निवेश और समर्थन से ही संभव है।

ये भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

Exit mobile version