Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Steel का समेकित शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में घट कर 1,566 करोड़ रुपये

May 2, 2023

Tata Steel का समेकित शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में घट कर 1,566 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली: टाटा स्टील ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में समेकित रूप से 1,566 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो एक साल पहले इसी अवधि से 84 प्रतिशत कम है। एक साल पहले की अवधि में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 9,835 करोड़ रुपये था। टाटा स्टील का चौथी तिमाही का राजस्व 62,962 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की इसी अवधि के 69,323 करोड़ रुपये से 9.2 प्रतिशत कम है। कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले का लाभ (एबिडटा) आलोच्य तिमाही में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत घटकर 7,225 करोड़ रुपये रहा और परिचालन मार्जिन एक साल पहले की अवधि के 21.7 प्रतिशत से घटकर 11.5 प्रतिशत रही।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें