Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएल नवल टाटा के रूप में टाटा ट्रस्ट को मिला नया अध्यक्ष

October 11, 2024

नोएल नवल टाटा के रूप में टाटा ट्रस्ट को मिला नया अध्यक्ष

मुंबई: स्वर्गीय रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उन्हें टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष भी नामित किया गया है।

टाटा ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टों के ट्रस्टियों ने शुक्रवार को यहां एक संयुक्त बैठक की। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन एन. टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और न केवल टाटा समूह बल्कि राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया।

इसके तुरंत बाद आयोजित अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट के विभिन्न ट्रस्टों का अध्यक्ष नियुक्त करने और उन्हें टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष नामित करने का निर्णय लिया गया। टाटा ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इस अवसर पर नोएल नवल टाटा ने कहा “ मैं अपने साथी ट्रस्टियों द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित, टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है। इस पवित्र अवसर पर, हम अपने विकासात्मक और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि 1892 से, भारत की सबसे पुरानी परोपकारी संस्था, टाटा ट्रस्ट, समुदायों के बीच स्थायी प्रभाव पैदा करने में सबसे आगे रही है। हमारे संस्थापक, जमशेदजी टाटा के दूरदर्शी परोपकार में निहित, ट्रस्ट परिवर्तनकारी बदलाव को उत्प्रेरित करने और देश भर में समुदायों को ऊपर उठाने वाली प्रगति का नेतृत्व करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा “ नवाचार, समावेशिता और स्थिरता के लिए हमारी स्थायी प्रतिबद्धता हमारे काम में अंतर्निहित है। हमने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, जल, स्वच्छता और सफाई, आजीविका, शहरी आवास, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और ऊर्जा, कौशल विकास, खेल और कला और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ठोस और सतत विकास को बढ़ावा दिया है। टाटा ट्रस्ट रणनीतिक साझेदारी और दूरदर्शी अनुदान के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाता है, लगातार ऐसे अभिनव समाधान पेश करता है जो हमारे देश की उभरती जरूरतों को पूरा करते हैं।

ये भी पढ़ें: रूस ने ईरान का साथ देने का वादा किया, पुतिन बोले- हर संभव मदद करेंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें