Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

करदाता के अनुकूल को कर नीतियां: सीतारमण

July 24, 2023

करदाता के अनुकूल को कर नीतियां: सीतारमण

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आयकर विभाग काे पारदर्शी, उद्देश्यपूर्ण और करदाता अनुकूल हाेने की अपील करते हुये आज कहा कि कर में बढोतरी नहीं की गयी है लेकिन लोगों के आगे आकर कर चुकाने से कर राजस्व में वृद्धि हो रही है। श्रीमती सीतारमण ने आयकर विभाग के 164वें आयकर दिवस पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम को यहां देर शाम संबोधित करते हुये कहा कि प्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में बहुत बदलाव आया है और बदलाव की जरूरत हमेशा बनी रहती है।

वित्त मंत्री ने फेसलेस अस्सेमेंट से लेकर नोटिसों के फेसलेस प्रक्रिया से निपटान किये जाने का उल्लेख करते हुये कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 55 हजार नोटिसों को मई 2023 तक निपटा दिया गया है और मार्च 2024 तक एक लाख और नाेटिस निपटाये जाने हैं। उन्होंने फेसलेस अस्सेमेंट वरदान साबित हो रहा है। इसके साथ ही तत्काल पैन जारी करना भी मददगार रहा है।

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि नयी आयकर व्यवस्था में 7.27 लाख रुपये तक कोई कर नहीं है। इस सरकार ने कर में कोई बढोतरी नहीं की है लेकिन कर राजस्व में वृद्धि जारी है। इसलिए कर करदाता अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों काे आत्ममंथन करने की सलाह देते हुये कहा कि हमें ऐसी कर व्यवस्था बनानी है जो वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र में मददगार होने के साथ ही कर का दायरा भी बढाये और कर राजस्व में भी बढोतरी करे।

इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कर शून्य भी नहीं होना चाहिए और इतना भी नहीं होना चाहिए कि जिससे किसी को परेशानी हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुये कहा कि हमे ऐसे नेतृत्वकर्ता मिले हुये हैं जो न:न सिर्फ वर्तमान की सोचते हैं बल्कि भविष्य को बेहतर बनाने पर सोचते हैं और उसके लिए काम करने की प्ररेणा देते हैं तथा मार्गदर्शन भी करते हैं।

इस मौके पर राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया कि 164 वर्ष पूर्व जब देश में आयकर का क्रियान्वयन किया गया था तक कर संग्रह 30 लाख रुपये था जो आज बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर वर्ष 2000 में सीबीडीटी के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुये रविकांत ने अपने 38 वर्षाें के सेवा का अनुभव भी बताये। इस मौके पर आयकर विभाग के प्रदर्शन पर बनायी गयी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: कोलाथुर में बड़ा उलटफेर: CM एमके स्टालिन को TVK के वीएस बाबू ने 8,795 वोटों से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें