Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई के औद्योगिक घरानों को UP में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम Yogi

January 9, 2023

चेन्नई के औद्योगिक घरानों को UP में निवेश के लिए आमंत्रित करेगी टीम Yogi

लखनऊ: यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का समूह चेन्नई पहुंच गया, जहां वह प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाने के लिए उद्योगपतियों को निवेश की संभावनाओं और अवसरों के बारे में बताएंगे। विदेशों में टीम योगी के सफल रोड शो के बाद 5 जनवरी से देश के 9 बड़े महानगरों में रोड शो की शुरूआत हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर में सीएम योगी के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के 8 प्रतिनिधिमंडलों ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए थे। इसी क्रम में देश के 9 बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम योगी की टीम चेन्नई में शामिल कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री असीम अरुण, मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं वरिष्ठ अधिकारी उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चीफ नोडल आरकेएस भदौरिया, एसीएस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद, यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, आईआईडीडी के प्रमुख सचिव अनिल सागर, एक्साइज कमिश्नर सैंथिल पांडियन, सीएम योगी के सलाहकार केवी राजू चेन्नई के दो दर्जन से अधिक उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मुलाकात करेंगे।

टीम चेन्नई के मंत्री और अधिकारियों के शेड्यूल के अनुसार डिनर पर हटसन एग्रो प्रोडेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आरजी चंद्रमोगन, पोंप्योर कैमिकल्स के सीएमडी एम पोन्यूस्वामी, टफी लिमि. के ग्रुप प्रेसिडेंट टीआर केसवन से निवेश को लेकर चर्चा होगी। वहीं ब्रेकफास्ट पर वॉटर वर्ल्ड के सीईओ अनिल अकबर, मुरुगपा ग्रुप के वाइस चेयरमैन एमएम मुरुगपा मुलाकात करेंगे। इसके बाद बीटूजी मीटिंग्स में टेंथ प्लानेट टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमि. के सीईओ कुमरान मनी, ट्रीवीट्रोन के वाइस चेयरमैन ए गणेशन, इंदिरा प्रोजेक्ट्स के सीएमडी भूपेश नागराजन, कोलियर्स के जीएम इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक सर्विसेज कार्तिक राजन, प्रवीण ग्रुप के सीएमडी मो. फजल, सीटेक्स पेट्रोकैमिकल्स के ईडी गोथमन, सवेथा यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. चंद्रम शिवाजी, फरीदा ग्रुप के चेयरमैन फारिक अहमद, नवविन एनर्जी के एमडी नंदकुमार, माइक्रोचेम प्रोडेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमि. के डायरेक्टर नितिन श्रॉफ, थ्रीरूमालिया कैमिकल्स के सीएमडी आर पार्थसारथी, कांटेक्ट सिविल एड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमि. के डायरेक्टर एन गीथा, लुक्स टीवीएस सीएमडी टीके बालाजी, केएलएम एक्सपोर्ट्स प्रोपराइटर जी मुरलीधरन, मनीषा सॉफ्ट साल्यूशंस प्राइवे लिमि. के इंडिया ऑपरेशन के हेड बी संतोष कुमार, मिक्लीन इंडिया और टमो हाऊस के सीईओ राजन विजय कुमार से मुलाकात करेंगे।

चेन्नई से रवाना होने से पहले मंत्रियों का समूह मंगलवार को ब्रेकफास्ट पर कुछ उद्यमियों से प्रदेश में प्रोजेक्ट लगाने पर चर्चा करेगा। इस चर्चा में चेन्नई के एमआरएफ लि. के वीसी एंड एमडी अरुण मैमेन और वीआईटी यूनिवर्सिटी के वेलोर के फाउंडर एंड चांसलर जी विश्वनाथन मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें