Site icon Dainik Savera Times

Tech Mahindra ने Google Cloud के साथ की साझेदारी, ‘डेटा आर्किटेर’ को बनाएंगे आधुनिक

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने वैश्विक स्तर पर उद्यमों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने में तेजी लाने के लिए गूगल क्लाउड के साथ विस्तारित दीर्घकालिक साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, टेक महिंद्रा और गूगल क्लाउड मिलकर उद्यमों को उनके बुनियादी ढांचे और ‘डेटा आर्किटेर’ को आधुनिक बनाने में मदद करेंगे।

साथ ही उनके एआई-संचालित क्लाउड समाधानों से निवेश पर ‘रिटर्न’ को अनुकूलित करेंगे। टेक महिंद्रा के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अतुल सोनेजा ने कहा, ‘‘ये समाधान व्यवसायों को परिचालन संबंधी जटिलताओं से निपटने, दक्षता बढ़ाने और उभरते नियामक मानकों का पालन करते हुए विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम बनाएंगे।

गूगल क्लाउड के अध्यक्ष (ग्लोबल पार्टनर इकोसिस्टम एंड चैनल) केविन आई. ने कहा,‘‘टेक महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को गूगल क्लाउड के अग्रणी एआई विकास मंच के साथ एआई एजेंट को तैयार व तैनात करने के लिए आवश्यक प्रबंधित सेवाएं प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

Exit mobile version