Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tecno Spark Go 3 की हुई एंट्री… भारत में इस दिन होगा लॉन्च; जानिए फीचर्स और खूबियां

January 11, 2026

Tecno Spark Go 3 की हुई एंट्री… भारत में इस दिन होगा लॉन्च; जानिए फीचर्स और खूबियां

Tecno Spark Go 3 : चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने भारतीय बाजार में अपने नए बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इसका एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जहां फोन के डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

Tecno Spark Go 3 को कंपनी अपने पुराने मॉडल Spark Go 2 के अपग्रेड के तौर पर लाने जा रही है। नया फोन शुरुआती तौर पर ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, जबकि आगे चलकर अन्य रंगों के विकल्प भी आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : पकड़ा गया रहमान डकैत, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों तक फैला था नेटवर्क 

डिजाइन और मजबूती

Tecno Spark Go 3 में पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें एक सिंगल रियर कैमरा और एक इंफ्रारेड सेंसर मौजूद है। फोन के टॉप में स्पीकर ग्रिल दी गई है और यह फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आएगा। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर होंगे, जबकि बैक पैनल के निचले हिस्से में Tecno की ब्रांडिंग नजर आएगी।

कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से बचाव कर सकता है।

खास फीचर्स

Tecno Spark Go 3 में कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी तक दूसरे Tecno फोन यूजर्स से बिना नेटवर्क के भी संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया जाएगा। Tecno का कहना है कि यह डिवाइस चार साल तक स्मूद और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।

Video : ਹਿਮਾਚਲ ’ਚ ਬਲਾਸਟਿੰਗ ਕਾਰਨ ਘਰਾਂ ਤੇ ਹੋਟਲਾਂ ’ਚ ਆਈਆਂ ਤਰੇੜਾਂ

Spark Go 2 की जगह लेगा नया मॉडल

Tecno Spark Go 3, पिछले साल जून में लॉन्च हुए Spark Go 2 को रिप्लेस करेगा। Spark Go 2 को भारत में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। इसमें 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 13MP डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए थे।

अब देखना होगा कि Tecno Spark Go 3 किस कीमत और स्पेसिफिकेशन के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करता है और बजट सेगमेंट में कितना असर डाल पाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें