Site icon Dainik Savera Times

Terra Motors भारत के ईवी चार्जिंग ढांचा क्षेत्र में उतरी… कंपनी ने दी यह जानकारी 

नई दिल्ली: जापान की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टेरा मोटर्स कॉरपोरेशन भारत के ईवी चार्जिंग ढांचा क्षेत्र में उतर गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने भारत में अपनी ईवी चार्जिंग ढांचा विकास इकाई टेरा चार्ज को पेश किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसका लक्ष्य अगले साल मार्च के अंत तक 800 से 1,000 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का है। इससे उसे सालाना 6,68,000 डॉलर के सालाना राजस्व की उम्मीद है। टेरा मोटर्स ने कहा कि उसने हरियाणा में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। उसकी योजना आने वाले चरण में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तक विस्तार करने की है।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

Exit mobile version