Site icon Dainik Savera Times

Tesla ने भारत में डिलीवर की पहली कार, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री ने खरीदी

मुंबई : टैस्ला ने शुक्रवार को भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी पहली कार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को बेची है। सरनाईक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लैक्स में टैस्ला के नए खुले शोरूम से मॉडल वाई की डिलीवरी ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मैंने नागरिकों, खासकर युवा पीढ़ी के बीच इलैक्ट्रिक मोबिलिटी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए टैस्ला की डिलीवरी ली है। मैं चाहता हूं कि बच्चे इन कारों को कम उम्र से ही देखें और सस्टेनेबल परिवहन के महत्व को समझें।‘ सरनाइक ने कहा कि वह प्रतीकात्मक रूप से अपने पोते को यह गाड़ी उपहार में देंगे।

ये भी पढ़ें: Meen Sankranti 2026: 14 या 15 मार्च… कब है मीन संक्रांति, जानें सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य  

Exit mobile version