Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tesla ने भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए ईएमआई, प्रोत्साहन योजना शुरू की

February 3, 2026

Tesla ने भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए ईएमआई, प्रोत्साहन योजना शुरू की

नई दिल्ली: दिग्गज इलैक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी टैस्ला ने भारत में बिक्री को तेज करने के लिए मासिक किस्त योजना (ईएमआई) समेत कई पहल शुरू करने की घोषणा की। टैस्ला इंडिया ने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहन की तरफ जाने वाले ग्राहकों को पैट्रोल और डीजल वाहनों की अदला-बदली पर 3 लाख रुपए तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अब टैस्ला के मॉडल वाई को 49,000 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाली किस्त (ईएमआई) पर खरीद सकते हैं।

इसके लिए केवल 6 लाख रुपए का शुरुआती भुगतान करना होगा। टैस्ला इंडिया ने सितंबर, 2025 में इस मॉडल की आपूर्ति शुरू की थी। वाहन डीलरों के निकाय फाडा की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, टैस्ला ने पिछले वर्ष भारत में 225 इकाइयों की बिक्री की। कुल मिलाकर देश में इलैक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले वर्ष 1,76,817 इकाई रही, जो 2024 की 99,875 इकाइयों के मुकाबले 77 प्रतिशत अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें