Site icon Dainik Savera Times

सितंबर में कपड़ा निर्यात बढ़ा, परिधानों के निर्यात में गिरावट: CITI

नयी दिल्ली: भारतीय कपड़ा निर्यात में सितंबर 2023 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 11.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जबकि इसी अवधि के दौरान परिधान निर्यात में सालाना आधार पर 11.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीआईटीआई) ने सितंबर 2023 के लिए भारत से कपड़ा और परिधान (टी एंड ए) के निर्यात और आयात के विश्लेषण पर आधारित एक रिपोर्ट में शनिवार को कहा कि सितंबर 2021 की तुलना में कपड़ा और परिधान, दोनों के निर्यात में इस वर्ष सितंबर में क्रमशः 23.02 प्रतिशत और 27.27 प्रतिशत की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

Exit mobile version