Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

India और Vietnam के बीच एयरलाइन हर हफ्ते चलाएगी 35 रिटर्न फ्लाइट्स

October 8, 2023

India और Vietnam के बीच एयरलाइन हर हफ्ते चलाएगी 35 रिटर्न फ्लाइट्स

नई दिल्ली : वियतजेट ने 27 सितंबर को हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) और तिरुचिरापल्लीह (भारत) के बीच एक सीधे रूट की आधिकारिक पेशकश की है। इस रूट में उड़ानें 2 नवंबर, 2023 से शुरू होंगी और शुरूआत में हर हफ्ते तीन रिटर्न फ्लाइट्स चलेंगी। इस पेशकश में उड़ानें तिरुचिरापल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 00:30 बजे (स्थानीय समय) प्रस्थासन करेंगी और एचसीएमची तक 7:00 बजे (स्थानीय समय) पहुँचेंगी। वापसी की उड़ानें हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को एचसीएमसी से 20:00 बजे (स्थानीय समय) निकलेंगी और 23.30 बजे (स्थानीय समय) तिरुचिरापल्ली आएंगी।

तमिलनाडु से वियतनाम तक का यह सीधा रूट तिरुचिरापल्ली विमानतल के विकास और दोनों देशों के पर्यटन उद्योग के लिये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे वियतनाम और भारत के बीच पर्यटन, आर्थिक एवं व्यािपारिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों के विकास को और भी बढ़ावा मिलने की उम्मी्द है। वियतजेट में कमर्शियल के वाइस प्रेसिडेंट जे एल. लिंगेश्वबरा ने कहा, “कोच्चि से हो ची मिन्ह सिटी तक की उड़ान के साथ-साथ यह नया रूट प्रामाणिक रूप से भारत के दक्षिणी क्षेत्र को वायुमार्ग द्वारा वियतनाम के शहरों से जोड़ने के लिये वियतजेट की क्षमता दिखाता है। इससे उचित दामों और अच्छी सेवाओं के साथ दोनों देशों के लोगों के बीच यात्रा एवं व्यापारिक आदान-प्रदान के लिये ज्यादा अवसर खुलेंगे।”

बड़ी खबरें पढ़ेंः जयपुर में होगा राजस्थान पुलिस का हैकथॉन, 1.98 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

वियतनाम नेशनल अथॉरिटी ऑफ टूरिज्म के अनुसार, 2023 के पहले 6 महीनों में ही वियतनाम जाने वाले भारतीय यात्रियों की संख्या 2019 में महामारी के पहले से 200% से अधिक रही। भारत इस प्रकार वियतनाम के लिये टॉप 10 इनबाउंड बाजारों में से एक बन गया। हो ची मिन्ह सिटी को वियतनाम के प्रमुख आर्थिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहाँ एशियाई संस्कृ्ति की अनूठी खूबियाँ और एक आधुनिक महानगरीय क्षेत्र की व्यास्त, जीवनशैली तथा वियतनाम के दूसरे शहरों और क्षेत्रीय गंतव्यों से जुड़ने की सुविधा है। इसके अलावा, हो ची मिन्ह सिटी, जिसे “पर्ल ऑफ द फार ईस्ट ’’ भी कहा जाता है, के रंगों और ध्वेनियों की विविधता स्व्तंत्र यात्रियों, दंपत्तियों तथा परिवारों के बीच एशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करती है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, केमिकल में गिरने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

हो ची मिन्ह सिटी से वियतजेट पर्यटकों को वियतनाम के प्रसिद्ध तटीय गंतव्यों तक पहुँचा सकती है, जैसे कि डा नांग, न्हाय ट्रैंग, आदि। इसके लिये एयरलाइन की उड़ानों का एक विस्तृत नेटवर्क, उड़ान का सुविधाजनक समय और टिकट के उचित दाम भी हैं। इस अवसर पर एयरलाइन 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक भारत से वियतनाम की उड़ानों पर बिजनेस और स्कानयबॉस सीटों पर भारतीयों के लिये एक खास प्रमोशन भी लेकर आ रही है। यात्रा की तारीखें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हैं। इसके अलावा, वियतजेट हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भारतीयों के लिये सिर्फ 5555 रुपये के वन-वे प्राइज पर अपने मशहूर मेगा सेल प्रमोशंस भी देती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें